यूक्रेन में युद्ध के हालात

Published at :03 Mar 2014 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन में युद्ध के हालात

कीव/वाशिंगटन/मॉस्को : यूक्रेन ने रविवार को विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुला लिया है. यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया, जब रूस ने अपने इस पड़ोसी देश पर धावा बोलने की धमकी दी. अमेरिका और नाटो ने इसकी कड़ी आलोचना की है. ताजा घटनाक्रम […]

विज्ञापन

कीव/वाशिंगटन/मॉस्को : यूक्रेन ने रविवार को विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुला लिया है. यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया, जब रूस ने अपने इस पड़ोसी देश पर धावा बोलने की धमकी दी. अमेरिका और नाटो ने इसकी कड़ी आलोचना की है.

ताजा घटनाक्रम शीतयुद्ध के काल के बाद मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच अब तक का सबसे बड़ा संकट पैदा कर सकता है, क्योंकि क्रेमलिन समर्थित बलों ने रूसीभाषी बहुल क्रीमियाई प्रायद्वीप में प्रमुख सरकारी इमारतों और हवाई अड्डों पर नियंत्रण कर लिया.

रूस की संसद ने शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने सैनिक पड़ोसी देश में भेजने की अनुमति दे दी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस फैसले को यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया. नाटो प्रमुख ने घोषणा की कि यूक्रेन में रूस की कार्रवाई यूरोप की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है.

* यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया

यूक्रेन के पश्चिमी जगत समर्थित नये प्रधानमंत्री अर्सेनीय यात्सेनयुक ने भी चेताया कि किसी तरह के आक्रमण का मतलब ह्ययुद्ध और दोनों देशों के बीच सभी रिश्ते समाप्त होनाह्ण होगा. टीवी पर देश को संबोधित करते हुए कहा, ह्यहम आपदा के मुहाने पर हैं. यह धमकी नहीं, मेरे देश के खिलाफ युद्ध की घोषणा है. उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस पर यूक्रेन में सैन्य ह्यहमलेह्ण का आरोप लगाया. कहा कि इससे अमेरिका-रूस संबंधों पर गहरा असर होगा.

– ओबामा ने दी धमकी

* जी-8 की तैयारियों के लिए होने जा रही बैठकों में शामिल नहीं होंगे

* यूक्रेन को तकनीकी, वित्तीय सहित अन्य सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों संग काम करेंगे

* फ्रांस और कनाडा भी यूक्रेन का देंगे साथ

– हितों की रक्षा का अधिकार : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस को अपने हितों की रक्षा और यूक्रेन में रूसी भाषा बोलनेवालों की रक्षा करने का अधिकार है. यूक्रेन में मौजूद रूसी नागरिकों का जीवन और उनका स्वास्थ्य संकट में है. यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच रूसी संसद ने सेना को यूक्रेन में कार्रवाई का अधिकार प्रदान किया है.

– एक और शीतयुद्ध को रोकने की कोशिशें जारी

* यूनान के विदेश मंत्री यूक्रेन पहुंचे

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष यूनान के विदेश मंत्री इवांजेलस वेनिजेलस रविवार को यूक्रेन पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नागरिक युद्ध पर लगाम लगाना और इसे शीत युद्ध में तब्दील होने से रोकना है. वेनिजेलस ग्रीस के उप प्रधानमंत्री भी हैं.

* यूक्रेन से बात करे रूस : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पुतिन से बात कर क्रीमिया में रूसी सैनिकों के नियंत्रण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की. उन्होंने पुतिन से कीव में प्राधिकारियों से सीधी बातचीत करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपील भी की.

* रूस को रोके यूएन : यूक्रेन

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी अतिक्रमण रोकने के लिए सुरक्षा परिषद से आपात सत्र बुलाने का आग्रह किया. यूरी सरजेयेव ने कहा, रूसी सैनिक यूक्रेन के खिलाफ अतिक्रमण के उद्देश्य से उसके अधिकार क्षेत्र में घुसे हैं. हर घंटे इनकी संख्या बढ़ रही है.

* हेगल ने सेर्गेई से की बातचीत

अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने रूसी समकक्ष सेर्गेई शोयगु से बात कर यूक्रेन में रूस की सेना के हस्तक्षेप पर गहरी चिंता जाहिर की. कहा कि ये सैन्य गतिविधियां रूस की अंतरराष्ट्रीय संधि संबंधी प्रतिबद्धता के प्रतिकूल हैं.

* बड़े हिस्से पर रूस ने नियंत्रण हासिल किया

यूक्रेन संकट पर वैश्विक नेताओं की आपात बैठकों के बीच, मॉस्को समर्थित बंदूकधारियों ने काला सागर में स्थित प्रायद्वीप के बड़े हिस्से में नियंत्रण हासिल कर लिया. चश्मदीदों ने कहा कि रूस के सैनिकों ने पूर्वी क्रीमिया के बंदरगाह शहर फियोदोसिया में अपने सैन्य अड्डे पर यूक्रेन के करीब 400 मरीनों को रोक दिया.

* कनाडा के पीएम ने दी रूस में होनेवाले जी-8 में भाग नहीं लेने की धमकी

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ वाशिंगटन का साथ देते हुए जून में रूस में हो जा रहे जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी है. कनाडा ने आर्थिक संकट से गुजर रहे यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता पैकेज की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola