पुतिन ने ओबामा से कहा,रुस के पास अपने हितों की रक्षा करने का अधिकार

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से कहा है कि रुस को अपने हितों की रक्षा करने और यूक्रेन में रुसी भाषा बोलने वाले समुदाय की रक्षा करने का अधिकार है.क्रेमलिन से जारी एक बयान के मुताबिक, पुतिन ने ओबामा को बताया कि यूक्रेन में मौजूद रुसी नागरिकों […]
मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से कहा है कि रुस को अपने हितों की रक्षा करने और यूक्रेन में रुसी भाषा बोलने वाले समुदाय की रक्षा करने का अधिकार है.क्रेमलिन से जारी एक बयान के मुताबिक, पुतिन ने ओबामा को बताया कि यूक्रेन में मौजूद रुसी नागरिकों का जीवन और उनका स्वास्थ्य संकट में है. क्रेमलिन के अनुसार, रुसी राष्ट्रपति ने कीव की नई सरकार पर ‘‘राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा किए जाने वाली आपराधिक कार्रवाइयों’’ का समर्थन करने का आरोप लगाया है.
यूक्रेन में बढ़ते तनाव और नाटकीय घटनाक्रमों के बीच रुसी संसद ने सेना को यूक्रेन में कार्रवाई का अधिकार प्रदान किया है, इसकी घोषणा के बाद ही दोनों नेताओं ने कल टेलोफोन पर बातचीत की. क्रेमलिन के बयान के अनुसार, बातचीत की शुरुआता अमेरिका की तरफ से की गई थी जो ‘‘कीव की अप्रत्याशित स्थिति’’ पर केंद्रित थी. ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने कल यूक्रेन और क्रीमिया में बदलते परिदृश्यों के बीच शांति और राजनीतिक विकल्पों पर विचार के लिए उनसे मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










