2016 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी हिलेरी

कोरल गबलेस:अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्नी हिलेरी क्लिंटन 2016 में राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ में शामिल हो सकती हैं. क्लिंटन ने अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन मियामी विश्वविद्यालय में जिस अंदाज में उन्होंने अपनी बातें लोगों के सामने रखीं उससे साफ जाहिर है कि यह घोषणा एक औपचारिकता मात्न […]
कोरल गबलेस:अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्नी हिलेरी क्लिंटन 2016 में राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ में शामिल हो सकती हैं. क्लिंटन ने अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन मियामी विश्वविद्यालय में जिस अंदाज में उन्होंने अपनी बातें लोगों के सामने रखीं उससे साफ जाहिर है कि यह घोषणा एक औपचारिकता मात्न रह गई है. पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन कल कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वविद्यालय पहुंचीं.
उनका भाषण सुनने के लिए यहां करीब छह हजार लोग मौजूद थे, जिसमें 50 प्रतिशत से भी अधिक विद्यार्थी थे. उनके भाषण के वक्त विश्वविद्यालय परिसर के बाहर भी उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे. क्लिंटन के इस दौरे को राष्ट्रपति चुनाव 2016 की प्रचार तैयारी की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. क्लिंटन अगर आगामी राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करती हैं तो वह अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










