भारतीय मूल की वकील बनी न्यूयॉर्क के आव्रजन मामला विभाग का प्रमुख

न्यूयॉर्क : भारतीय मूल की एक वकील को न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लेसियो ने अपने कार्यालय में आव्रजन मामलों का प्रमुख नियुक्त किया है. उन पर शहरी प्रशासन के आव्रजन एजेंडा की देखरेख करने और प्रवासियों के मालिकाना हक वाले उद्योगों तक पहुंच सुधारने की जिम्मेदारी होगी. भारतीय प्रवासी की बेटी और हॉवर्ड लॉ […]
न्यूयॉर्क : भारतीय मूल की एक वकील को न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लेसियो ने अपने कार्यालय में आव्रजन मामलों का प्रमुख नियुक्त किया है. उन पर शहरी प्रशासन के आव्रजन एजेंडा की देखरेख करने और प्रवासियों के मालिकाना हक वाले उद्योगों तक पहुंच सुधारने की जिम्मेदारी होगी.
भारतीय प्रवासी की बेटी और हॉवर्ड लॉ स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुकी निशा अग्रवाल न्यूयॉर्क के मेयर कार्यालय में आव्रजन मामलों की कमिश्नर होंगी.
डी ब्लेसियो ने कहा, ‘‘इसलिए यह कहना सही होगा कि निशा ने अपने शुरुआती जीवन से असाधारण प्रेरणा ली.’’उन्होंने यह भी कहा कि अग्रवाल प्रवासी समुदायों में शहर के अग्रणी वकीलों में से एक बन गई हैं और वे अधिकांश वंचित लोगों के लिए काम करने के लिए अपनी पूरी क्षमताएं लगा देती हैं.
अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह काम मेरे वास्तविक व्यक्तित्व का अंश है. यह उन्हीं मूल्यों से जुड़ा है, जो मुझे एक बच्चे के रुप में मुझे सिखाए गए हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ये सबक सीखे हैं कि प्रगतिशील मूल्यों के लिए आवाज उठाने के बेहतर अवसरों के लिए अंदर आग होना सार्वभौमिक है. यह वही आग है जो मेरे दादा में थी जब वे भारत में आजादी के लिए महात्मा गांधी के साथ चल रहे थे. यह आग मेरे माता-पिता के अमेरिका आ जाने पर उनके साथ आई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










