चीन के शिनजियांग में सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनाने का काम पूरा

बीजिंग : चीन के उत्तर पश्चिमी शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया है.इस सुरंग के कुल 22.449 किलोमीटर लंबे बाएं हिस्से के निर्माण का काम कल सुबह पूरा हुआ. उरुमकी रेलवे ब्यूरो(यूआरबी )के अनुसार, ‘झोंगतियानशान टनल’ शिनजियांग में अपने तरह की सबसे लंबी और चीन में […]
बीजिंग : चीन के उत्तर पश्चिमी शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया है.इस सुरंग के कुल 22.449 किलोमीटर लंबे बाएं हिस्से के निर्माण का काम कल सुबह पूरा हुआ.
उरुमकी रेलवे ब्यूरो(यूआरबी )के अनुसार, ‘झोंगतियानशान टनल’ शिनजियांग में अपने तरह की सबसे लंबी और चीन में तीसरी सबसे लंबी सुरंग है.
सुरंग के दाहिने हिस्से की लंबाई 22.467 किमी है जो सितंबर 2013 में बन गया था. यह सुरंग ननजियांग रेलवे का हिस्सा है जो दक्षिणी शिनजियांग में तुरपान को कोरला से जोड़ती है.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, 333.864 किमी लंबी लाइन के इस साल के आखिर तक काम शुरु कर देने की उम्मीद है. इससे ट्रेन की कुल यात्र की दूरी 122 किमी कम हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










