सर्वे: पूरी दुनिया में मारे जाने वाले 29 प्रतिशत नवजात भारतीय

लंदन: दुनियाभर में एक साल में दस लाख बच्चों की जन्म के एक दिन के भीतर ही मृत्यु हो जाती है जिनमें आश्चर्यजनक तरीके से 29 प्रतिशत बच्चे भारत के होते हैं. यह खुलासा एक जानेमाने एनजीओ ने किया. ‘सेव द चिल्ड्रन’ ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘दुनियाभर में अपने जन्म के पहले दिन ही […]
लंदन: दुनियाभर में एक साल में दस लाख बच्चों की जन्म के एक दिन के भीतर ही मृत्यु हो जाती है जिनमें आश्चर्यजनक तरीके से 29 प्रतिशत बच्चे भारत के होते हैं. यह खुलासा एक जानेमाने एनजीओ ने किया.
‘सेव द चिल्ड्रन’ ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘दुनियाभर में अपने जन्म के पहले दिन ही मारे जाने वाले बच्चों का 29 प्रतिशत अकेले भारत में हैं. इस चीज को भारत जैसे देश में हल्के में नहीं लिया जा सकता जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.’’ हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पिछले दशक में स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है लेकिन अब भी कई विसंगतियां हैं.
ब्रिटेन के एनजीओ ने कहा कि भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 1990 के बाद से आधी से ज्यादा कम हो गयी है. 1990 में 1000 जन्म पर 126 बच्चों की मृत्यु हो जाती थी और अब शिशु मृत्युदर 56 पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










