पेंटागन में भारतीय.अमेरिकी अधिकारी विक्रम सिंह थिंक-टैंक से जुड़ेंगे

वाशिंगटन: पेंटागन में शीर्षस्थ भारतीय.अमेरिकी अधिकारी विक्रम सिंह ओबामा प्रशासन में पांच साल से ज्यादा समय तक विभिन्न पदों पर काम करने के बाद एक मशहूर अमेरिकी थिंक.टैंक से जुड़ने वाले हैं. दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए उप सहायक विदेशी मंत्री सिंह सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) से जुड़े रह हैं. वह इसकी राष्ट्रीय […]
वाशिंगटन: पेंटागन में शीर्षस्थ भारतीय.अमेरिकी अधिकारी विक्रम सिंह ओबामा प्रशासन में पांच साल से ज्यादा समय तक विभिन्न पदों पर काम करने के बाद एक मशहूर अमेरिकी थिंक.टैंक से जुड़ने वाले हैं.
दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए उप सहायक विदेशी मंत्री सिंह सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) से जुड़े रह हैं. वह इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नीति मामलों के उपाध्यक्ष होंगे. वह एशिया पर अपना ध्यान कायम रखते हुए दुनिया भर में राष्ट्रीय सुरक्षा पर काम करेंगे. वह मार्च में औपचारिक रुप से सीएपी से जुड़ेंगे.
सीएपी अध्यक्ष नीरा टंडन ने एक बयान में उनके जुड़ने की खबर दी. बयान में उन्होंने कहा कि सिंह अपनी पीढ़ी के प्रमुख विदेश नीति विचारकों में से एक हैं. इसके साथ ही वह विदेश मंत्रलय तथा पेंटागन में अपने कार्यकाल के दौरान चुनौतीपूर्ण विदेशनीति में मदद की है. पेंटागन में काम करने के पहले सिंह 2003 से 2007 के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




