कुवैत में घुसे ईरानी ड्रोन: तेल डिपो में लगी भीषण आग, 2 पावर प्लांट बंद; अमेरिका को दी खुली चुनौती

Updated at : 05 Apr 2026 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kuwait Oil Complex Fire iran drone attack /Ai Image

डिपो हमले की एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर.

Kuwait Oil Complex Fire: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान ने कुवैत के तेल डिपो और पावर प्लांट्स पर घातक ड्रोन अटैक किए हैं, जिससे बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई है. ट्रंप की 48 घंटे वाली चेतावनी के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.

विज्ञापन

Kuwait Oil Complex Fire: कुवैत के शुवैख ऑयल सेक्टर कॉम्प्लेक्स पर ड्रोन हमला हुआ है. अल जजीरा ने कुवैत की सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि रविवार को हुए इस हमले के बाद वहां भीषण आग लग गई. गनीमत यह रही कि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है. कुवैत की न्यूज एजेंसी KUNA के मुताबिक, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें आग बुझाने और तेल के अड्डों को बचाने में जुटी हैं.

कुवैत में बिजली और पानी का संकट

ईरानी ड्रोन हमलों का असर कुवैत की बिजली सप्लाई पर भी पड़ा है. कुवैत के बिजली, पानी और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा अब्बास जौहर हयात ने बताया कि दो पावर और वॉटर प्लांट पर हुए हमले के बाद बिजली बनाने वाली दो यूनिट्स बंद हो गई हैं. टेक्निकल टीमें हालात को संभालने और सप्लाई जारी रखने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं.

UAE के एल्युमीनियम कारोबार पर भी हमला

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने सिर्फ कुवैत ही नहीं बल्कि यूएई (UAE) में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया है. ईरान ने अपने ‘अराश 2’ ड्रोन से उन रडार सिस्टम को उड़ा दिया, जो मिसाइलों की पहचान करते हैं. इसके अलावा यूएई की एल्युमीनियम इंडस्ट्री पर भी हमला किया गया है. ईरान का दावा है कि इस इंडस्ट्री में अमेरिका और इजरायल ने काफी पैसा लगाया है और इसका इस्तेमाल युद्ध के सामान बनाने में होता है.

6 हफ्ते से चल रही है ‘टेरर वॉर’

ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच यह लड़ाई पिछले 6 हफ्तों से जारी है. प्रेस टीवी के मुताबिक, इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी 2024 को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया था, जिसमें आयतुल्लाह अली खामेनेई की जान चली गई थी. ईरान इन हमलों को ‘आतंकी युद्ध’ कह रहा है और उसका कहना है कि वह अपने इंडस्ट्रियल हब पर हुए हमलों का बदला ले रहा है.

येे भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान से कैसे बचाया अपना पायलट? ट्रंप, CIA और यूएस आर्मी ने किया गजब का खेल

ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी को ठुकराया

इस तनाव के बीच अमेरिका और ईरान में जुबानी जंग भी तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. हालांकि, तेहरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी को ‘बेवकूफी भरा और घबराहट में उठाया गया कदम’ बताया है. फिलहाल ईरान की सेना कुवैत में उन अमेरिकी कमांड सेंटर्स को टारगेट कर रही है, जहां से टैंक और हेलीकॉप्टर यूनिट्स को कंट्रोल किया जाता है.

ये भी पढ़ें:- ईरान का दावा: मार गिराया US का C-130 विमान, लापता पायलट को खोजने में था शामिल

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola