Hyundai कारों पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट, जानिए Verna और Venue पर कितना

Updated at : 05 Apr 2026 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Hyundai Verna Discount

Verna से लेकर Venue तक हुंडई दे रही जबरदस्त ऑफर्स

अगर आप Hyundai की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है. क्योंकि, कंपनी अप्रैल 2026 में हुंडई मॉडल्स पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिससे आप अपनी पसंदीदा मॉडल को कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Hyundai Motor India ने अप्रैल 2026 के लिए अपने डिस्काउंट ऑफर्स जारी कर दिए हैं. इस बार कंपनी अपनी हैचबैक, सेडान, SUV और EV रेंज पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट्स, कॉर्पोरेट ऑफर और रूरल इंसेंटिव शामिल हैं. ऐसे में यह महीना उन ग्राहकों के लिए खास है, जो नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. सबसे ज्यादा फायदा Hyundai Verna पर मिल रहा है, जहां पुराने स्टॉक पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं Creta Electric पर भी करीब 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितने तक की मिल रही छूट.

Hyundai Verna पर मिल रही सबसे बड़ी छूट

Hyundai की सेडान Verna पर अप्रैल 2026 में सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. पुराने स्टॉक (old stock) वाले iVT वेरिएंट्स पर कंपनी लगभग 1.10 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जो इस महीने Hyundai की सबसे बड़ी डील है.

इस कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. टर्बो इंजन करीब 160 PS पावर देता है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान में शामिल हो जाती है.

अगर आप थोड़ा पुराना मॉडल (MY स्टॉक) लेने के लिए तैयार हैं, तो Verna इस समय सबसे वैल्यू फॉर मनी और बेस्ट डील साबित हो सकती है.

Hyundai Creta Electric पर भी जबरदस्त छूट

Hyundai अपनी इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric पर भी बड़ा ऑफर दे रही है. इस मॉडल पर कंपनी 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, अपग्रेड स्कीम और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं, जो कुल मिलाकर खरीदारों को बड़ा फायदा देते हैं.

Hyundai Creta पर भी मिल रही अच्छी डील

Hyundai की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV Creta पर कंपनी 55,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जो पेट्रोल और N Line वेरिएंट्स पर लागू है.

इस SUV में तीन इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल मिलते हैं. Creta अपने सेगमेंट में पहले से ही एक बेंचमार्क SUV है. इस पर मिल रहा डिस्काउंट भले ही बड़ा बदलाव न लाए, लेकिन इसे खरीदने वालों के लिए यह एक एक्स्ट्रा फायदा जरूर है.

Hyundai Grand i10 Nios पर मिल रही 68000 रुपये तक की छूट

Hyundai की पॉपुलर हैचबैक Grand i10 Nios के चुनिंदा वेरिएंट्स पर कंपनी 68,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जो इसे एक शानदार डील बनाती है. इस कार में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS पावर और 113.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें 69 PS पावर मिलती है. Grand i10 Nios एक प्रैक्टिकल और बजट-फ्रेंडली सिटी कार है, जो अच्छी माइलेज, आसान ड्राइव और कम मेंटेनेंस के साथ आती है. अब इस पर मिल रही छूट इसे और भी आकर्षक बना देती है.

Hyundai Aura पर 20,000 रुपये तक की छूट

Hyundai की कॉम्पैक्ट सेडान Aura पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. हालांकि यह ऑफर ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी यह एक अच्छा फायदा देता है. इस कार में वही 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन मिलता है, जो Grand i10 Nios में दिया गया है.

यह Aura उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो ज्यादा बूट स्पेस, आरामदायक ड्राइविंग या फ्लीट (टैक्सी) इस्तेमाल के लिए कार ढूंढ रहे हैं.

Hyundai i20 पर 58,000 रुपये तक की छूट

Hyundai की प्रीमियम हैचबैक i20 पर 58,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें N Line वेरिएंट भी शामिल है. यह ऑफर खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो स्टाइल और फीचर्स के साथ एक प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं. इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS पावर देता है और मैनुअल व CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं N Line वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS पावर देता है और ज्यादा स्पोर्टी परफॉर्मेंस देता है.

Hyundai Exter पर 43,000 रुपये तक की छूट

Hyundai की माइक्रो SUV Exter पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है. पुराने स्टॉक (old stock) पर कंपनी 43,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जबकि नए वेरिएंट्स पर यह फायदा करीब 5,000 रुपये तक ही है. इस SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है.

Hyundai Venue पर सिर्फ 5,000 रुपये तक की छूट

Hyundai की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Venue पर सिर्फ 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. भले ही ऑफर कम है, लेकिन इसकी जबरदस्त डिमांड की वजह से कंपनी बड़े डिस्काउंट नहीं दे रही है. इस SUV में तीन इंजन ऑप्शन 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल मिलते हैं. Venue एक ऑल-राउंडर SUV है, जो अलग-अलग तरह के यूजर्स जिन्हें अच्छी माइलेज चाहिए, पावर चाहिए या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए चाहिए, सबके लिए यह फिट बैठती है.

यह भी पढ़ें: महिंद्रा की क्लासिक बाइक्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 2.5 गुना बढ़ा प्रोडक्शन, विदेशों में भी डिमांड हाई

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola