चीन ने अमेरिका पर तरेरी आंखें

बीजिंग: चीन ने अमेरिक के उपराजदूत को यहां तलब करके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की व्हाइट हाउस में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ हुई बैठक पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. बीजिंग ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि इस बैठक से दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा. उप विदेश मंत्री झांग […]
बीजिंग: चीन ने अमेरिक के उपराजदूत को यहां तलब करके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की व्हाइट हाउस में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ हुई बैठक पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
बीजिंग ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि इस बैठक से दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा. उप विदेश मंत्री झांग येसुई ने चीन में अमेरिकी दूतावास के उपराजदूत डेनियल क्रीटेनब्रिंक को कल रात तलब किया और चीन के कड़े विरोध को दरकिनार करके ओबामा के दलाई लामा के साथ बैठक करने पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई.
झांग ने कहा कि इस प्रकार के गलत कदम से चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर रुप से हस्तक्षेप किया गया है, इसने ‘‘तिब्बत की स्वतंत्रता’’ को समर्थन नहीं देने की अमेरिकी प्रतिबद्धता का गंभीर उल्लंघन किया है, अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संचालित करने वाले मौलिक नियमों का गंभीर रुप से उल्लंघन किया है और चीन एवं अमेरिका के संबंधों को गंभीर रुप से कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘चीन कड़ी नाराजगी और कड़ा विरोध व्यक्त करता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










