सिंगापुर में स्वयंसेवा के लिए सिख को सम्मान

सिंगापुर : सिंगापुर में बेहतरीन स्वयंसेवा के लिए 82 वर्षीय एक सिख को सम्मानित किया गया.चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराधों में लिप्त करीब 60 बच्चों की मदद करने के लिए सुरजान सिंह को कल सामाजिक और परिवार विकास मंत्रलय स्वयंसेवक अवार्ड दिया गया. एक सेवानिवृत्त शिक्षक सिंह का वालंटियर प्रोबेशन के रुप में लंबा करियर रहा. […]
सिंगापुर : सिंगापुर में बेहतरीन स्वयंसेवा के लिए 82 वर्षीय एक सिख को सम्मानित किया गया.चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराधों में लिप्त करीब 60 बच्चों की मदद करने के लिए सुरजान सिंह को कल सामाजिक और परिवार विकास मंत्रलय स्वयंसेवक अवार्ड दिया गया.
एक सेवानिवृत्त शिक्षक सिंह का वालंटियर प्रोबेशन के रुप में लंबा करियर रहा. उन्होंने 42 साल सेवा की.‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ में सिंह के हवाले से कहा गया है, ‘‘भरोसा महत्वपूर्ण है. आप प्रोबेशन अधिकारी के रुप में काम नहीं कर सकते अगर वे(लड़के )अथवा उनके अभिभावक आपपर विश्वास नहीं करेंगे.’’
मलेशिया में जन्मे सिंह ने कहा, ‘‘मेरा इससे :स्वयंसेवा काम: जुड़ाव रहा क्योंकि मेरा मानना है कि मानवीयता ठीक है. इस तरीके से मैं समाज में मदद कर सकता हूं.’’सिंह ने दो किताबें भी लिखी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










