श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु ने की आत्मदाह की कोशिश

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के कैंडी शहर में आज एक बौद्ध भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की. मवेशियों की हत्या के विरोधस्वरुप बौद्ध भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की. चश्मदीदों ने बताया कि बौद्ध भिक्षु ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया. आग से बुरी तरह झुलस […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के कैंडी शहर में आज एक बौद्ध भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की. मवेशियों की हत्या के विरोधस्वरुप बौद्ध भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की. चश्मदीदों ने बताया कि बौद्ध भिक्षु ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया. आग से बुरी तरह झुलस जाने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिस भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की वह काफी समय से कैंडी में मवेशियों की हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करता रहा है. कैंडी में बौद्ध समुदाय के लोगों की अच्छी-खासी तादाद है. आत्मदाह की कोशिश की इस घटना से बौद्धों के बड़े उत्सव ‘वेसाक’ के जश्न में खलल पैदा हुई है. वेसाक पूरे देश में मनाया जाता है. इस त्योहार के दौरान मांस एवं शराब की बिक्री दो दिनों तक बंद रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola