नाइजीरिया : आतंकवादी हमला, 115 की मौत

Published at :21 Feb 2014 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया : आतंकवादी हमला, 115 की मौत

बामा (नाइजीरिया) : उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के एक और दौर में करीब 115 लोग मारे गए और 1,500 इमारतों में आग लगा दी गयी. स्थानीय नेताओं का कहना है कि यहां आतंकवादी, सेना से अधिक ताकतवर हो गए हैं. क्षेत्र के पारंपरिक शासक बामा के राजा या शेहू […]

विज्ञापन

बामा (नाइजीरिया) : उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के एक और दौर में करीब 115 लोग मारे गए और 1,500 इमारतों में आग लगा दी गयी. स्थानीय नेताओं का कहना है कि यहां आतंकवादी, सेना से अधिक ताकतवर हो गए हैं.

क्षेत्र के पारंपरिक शासक बामा के राजा या शेहू ने राष्ट्रीय सरकार पर उत्तर पूर्व में मुस्लिम विद्रोह को रोकने में रुचि न रखने का आरोप लगाया. उत्तर पूर्व का इलाका देश के तेल क्षेत्रों से दूर है. इन तेल क्षेत्रों की वजह से ही नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पादक देश है.

बुधवार को हुए हमलों में क्यारी इब्न एल्कानामी का महल क्षतिग्रस्त हो गया था. बामा शहर में युवा निगरानी समूह के कमांडर अकूरा सातोमी ने कहा कि उन्होंने 98 लोगों के शव दफनाए जिन्हें गोली मारी गयी थी, जिनके सिर काटे गए थे या जिन्हें जलाया गया था. शहर की मुख्य नर्स ने बताया कि हमले में घायल हुए करीब 200 लोगों में से 17 अन्य की अस्पताल में मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola