तो आप पिज्जा खाना भूल जाएंगे

Published at :21 Feb 2014 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
तो आप पिज्जा खाना भूल जाएंगे

वर्जिनिया :अगर आप पिज्जा खाने का शौक रखते हैं तो आप संभल जाएं. पश्चिमी वर्जिनिया में घटित एक घटना में पिज्जा हट ब्रांच के मैनेजर की एक शर्मनाक हरकत से इटेलियन फूड चेन शर्मसार हो गई है. दरअसल इस पिज्जा हट आउटलेट में वहां के मैनेजर को सिंक में पेशाब करते पकड़ा गया है. सीसीटीवी […]

विज्ञापन

वर्जिनिया :अगर आप पिज्जा खाने का शौक रखते हैं तो आप संभल जाएं. पश्चिमी वर्जिनिया में घटित एक घटना में पिज्जा हट ब्रांच के मैनेजर की एक शर्मनाक हरकत से इटेलियन फूड चेन शर्मसार हो गई है. दरअसल इस पिज्जा हट आउटलेट में वहां के मैनेजर को सिंक में पेशाब करते पकड़ा गया है. सीसीटीवी फुटेज से यह मामला उजागर हुआ.

मामला और फुटेज सामने आने के बाद बवाल मच गया. मिंगो काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस पिज्जा हट स्टोर को बंद करवा दिया है. इस घटना के सामने आने के बाद पिज्जा हट ने मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने बयान में कहा है कि इस तरह की हरकतों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस बीच पिज्जा हट के आसपास रहने वाले लोग भड़के हुए हैं. उनका कहना है कि वह फिर कभी पिज्जा हट में नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि बंद हुई पिज्जा हट की ब्रांच हफ्तेभर में फिर से खुल जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola