ओबामा ने ड्रोनों के इस्तेमाल को ‘न्यायोचित’ ठहराया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ड्रोन हमलों का बचाव करते हुए, आतंकवादियों के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए उनके इस्तेमाल को ‘न्यायोचित’ ठहराया है. ओबामा यहां आतंकवाद-निरोधक नीतियों की भावी रुपरेखा का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने मानव रहित सशस्त्र विमानों ‘ड्रोन’ के इस्तेमाल को महत्वपूर्ण आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘कानूनी’ […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ड्रोन हमलों का बचाव करते हुए, आतंकवादियों के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए उनके इस्तेमाल को ‘न्यायोचित’ ठहराया है.
ओबामा यहां आतंकवाद-निरोधक नीतियों की भावी रुपरेखा का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने मानव रहित सशस्त्र विमानों ‘ड्रोन’ के इस्तेमाल को महत्वपूर्ण आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘कानूनी’ और बेहद ‘प्रभावी’ हथियार बताया. इस तरह उन्होंने यह संकेत दिया कि उनका प्रशासन आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल जारी रखेगा.
नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी में कल बोल रहे ओबामा ने गुआंतानामो बे स्थित आतंकी हिरासत केंद्र को बंद करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि यह हिरासत केंद्र दुनिया भर में इस बात का प्रतीक बन गया है कि अमेरिका कानून का कथित उल्लंघन करता है.
राष्ट्रपति पद पर अपने दूसरे कार्यकाल में आतंकवाद-निरोधक मुद्दों पर ओबामा के नीतिगत भाषण में उस समय खलल पड़ गया जब विरोध करने वाले एक व्यक्ति ने गुआंतानामो हिरासत केंद्र को तुरंत बंद करने की मांग की.
ओबामा ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए कमांडो अभियान को एक मानक मानने से इंकार करते हुए कहा कि अमेरिका दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि उस तरह के :बिन लादेन को मारने के लिए चलाये गये अभियान जैसे: अभियान मानक नहीं हो सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










