सउदी में भारतीय पुरुष नर्स की हत्या

रियाद: सउदी अरब के दम्माम शहर में एक भारतीय पुरुष नर्स की उसके साथ ही एक घर में काम करने वाले एक इथोपियाई व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी.स्थानीय मीडिया के अनुसार बीते सोमवार को हैदराबाद के रहने वाले हुसैन सैयद की हत्या की गई.वह दम्माम के मुबारकिया इलाके में एक सउदी परिवार के […]
रियाद: सउदी अरब के दम्माम शहर में एक भारतीय पुरुष नर्स की उसके साथ ही एक घर में काम करने वाले एक इथोपियाई व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी.स्थानीय मीडिया के अनुसार बीते सोमवार को हैदराबाद के रहने वाले हुसैन सैयद की हत्या की गई.वह दम्माम के मुबारकिया इलाके में एक सउदी परिवार के यहां बतौर पुरुष नर्स पिछले करीब दो साल से काम कर रहा था. हुसैन की हत्या करने वाला इथोपियाई व्यक्ति भी उसी परिवार के साथ बतौर घरेलू सहायक काम कर रहा था.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद इथोपियाई व्यक्ति ने हुसैन पर वार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










