थाईलैंड में चुनाव आज, हिंसक संघर्ष में तीन घायल

बैंकॉक : प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा और विपक्ष समर्थित सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच जारी गतिरोध के बीच थाईलैंड में रविवार को चुनाव होंगे. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने चुनावों में खलल डालने का प्रण लिया है. चुनावों के लिए देश में 93,000 बूथ बनेंगे और 2,00,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किये जायेंगे. कुल 4.9 करोड़ मतदाता […]
बैंकॉक : प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा और विपक्ष समर्थित सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच जारी गतिरोध के बीच थाईलैंड में रविवार को चुनाव होंगे. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने चुनावों में खलल डालने का प्रण लिया है. चुनावों के लिए देश में 93,000 बूथ बनेंगे और 2,00,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किये जायेंगे. कुल 4.9 करोड़ मतदाता वोट करने के योग्य हैं. मुख्य विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के नेता अभिसीत वेज्जाजीवा का कहना है कि वह मतदान नहीं करेंगे. प्रदर्शनों के कारण चुनाव कार्य में परेशानी हो रही है.
* थाईलैंड में आम चुनाव की पूर्व संध्या पर हिंसक संघर्ष
थाईलैंड के विवादित आम चुनाव से पहले राजधानी में सरकार समर्थकों और विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान गोलियां चलीं और बम विस्फोट भी हुए. रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर 20 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती के अलावा, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलने और छोटे बमों के विस्फोट की आवाज सुनायी दी.
बैंकाक पोस्ट की खबर के अनुसार, गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए जबकि लीक सी इलाके में संघर्ष से बचने के लिये लोगों ने पास के शॉपिंग मॉल में शरण ली. चुनावों के लिए देश भर में 93,000 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 2,00,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. कुल 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का उपयोग करने के योग्य हैं.
मुख्य विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी विवादित चुनावों का बहिष्कार कर रही है. डेमोक्रेट पार्टी के नेता अभिसीत वेज्जाजीवा का कहना है कि वह मतदान नहीं करेंगे. झड़पों और हिंसा के मुद्दे पर बढ़ती चिंता के बीच अधिकारियों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री यिंगलुक और कुछ अहम नेताओं सहित कुछ खास सरकारी पदाधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था देने का फैसला किया है.
कई इलाकों, खासकर देश के दक्षिणी क्षेत्र, के स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों में अब तक बैलट बॉक्स नहीं पहुंच सके हैं. देश का दक्षिणी क्षेत्र विपक्षी दलों का मजबूत गढ़ है. प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए जाम की वजह से बैलट बॉक्स नहीं पहुंच पाए हैं. कई कर्मियों के इस्तीफा देने के कारण मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले कर्मियों की भी भारी कमी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










