क्यूबेक में वृद्धाश्रम में आग से मरने वालों की संख्या हुयी 24

Published at :01 Feb 2014 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
क्यूबेक में वृद्धाश्रम में आग से मरने वालों की संख्या हुयी 24

ओटावा : कनाडाई अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने क्यूबेक के एक छोटे से शहर एल-आइल वेरटे में एक वृद्धाश्रम में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है.पुलिस ने बताया कि आठ अन्य लोगों के बारे में अभी भी पता नहीं चल सका है. गंभीर रुप से जले हुये […]

विज्ञापन

ओटावा : कनाडाई अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने क्यूबेक के एक छोटे से शहर एल-आइल वेरटे में एक वृद्धाश्रम में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है.पुलिस ने बताया कि आठ अन्य लोगों के बारे में अभी भी पता नहीं चल सका है. गंभीर रुप से जले हुये लोगों के शवों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.

इस बीच, मृतकों के लिये यहां के एक स्थानीय चर्च में आज आयोजित एक प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने भाग लिया आग लगने की यह घटना मॉन्ट्रियल से 450 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित एक छोटे शहर में 23 जनवरी को मध्यरात्रि के दौरान हुयी.एक घंटे के अंदर लकड़ी की बनी तीन मंजिला इमारत पूरी तरह आग में जल कर खाक हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola