सउदी अरब में हत्या के मामले में भारतीय का सिर कलम

Published at :31 Jan 2014 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
सउदी अरब में हत्या के मामले में भारतीय का सिर कलम

रियाद : सउदी अरब के रियाद में अपने सउदी नियोक्ता की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए एक भारतीय कामगार का सिर कलम कर दिया गया है. यहां के गृह मंत्रालय ने बताया कि मोहम्मद लतीफ का सर कल कलम किया गया. उसे एक स्थानीय अदालत ने विवाद के चलते अपने नियोक्ता दाफिर […]

विज्ञापन

रियाद : सउदी अरब के रियाद में अपने सउदी नियोक्ता की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए एक भारतीय कामगार का सिर कलम कर दिया गया है. यहां के गृह मंत्रालय ने बताया कि मोहम्मद लतीफ का सर कल कलम किया गया. उसे एक स्थानीय अदालत ने विवाद के चलते अपने नियोक्ता दाफिर अल दुसारी की लोहे की छड़ से हत्या करने का दोषी ठहराया था.

मंत्रालय के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने बताया कि हत्या के बाद लतीफ ने अल दुसारी का शव कुएं में डाल दिया था. इससे पहले अदालत ने लतीफ की सजा पर तब तक के लिए रोक लगा दी थी जब तक अल दुसारी के अवयस्क पुत्र फैसले पर सहमति देने के लायक बड़े नहीं हो गए.

तेल बहुल सउदी अरब में मौत की सजा का इस साल यह तीसरा मामला है. देश में बलात्कार, हत्या, अपने धर्म का त्याग, लूटपाट तथा नशीली दवाओं की तस्करी के लिए मौत की सजा दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola