एनएसए ने उद्योग की भी जासूसी की : स्नोडेन

Published at :27 Jan 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसए ने उद्योग की भी जासूसी की : स्नोडेन

बर्लिन:पूर्व एनएसए संविदाकार एडवर्ड स्नोडेन ने दावा किया है कि अमेरिकी एजेंसी औद्योगिक जासूसी में लिप्त रही है. जर्मनी के सरकारी टेलीविजन चैनल एआरडी पर कल रात्रि प्रसारित एक इंटरव्यू में स्नोडेन ने कहा कि जर्मनी की इंजीनियरिंग कंपनी सीमेन्स के पास ऐसी सूचना थी जिससे अमेरिका को लाभ होता, लेकिन इसका राष्ट्रीय सुरक्षा की […]

विज्ञापन

बर्लिन:पूर्व एनएसए संविदाकार एडवर्ड स्नोडेन ने दावा किया है कि अमेरिकी एजेंसी औद्योगिक जासूसी में लिप्त रही है.

जर्मनी के सरकारी टेलीविजन चैनल एआरडी पर कल रात्रि प्रसारित एक इंटरव्यू में स्नोडेन ने कहा कि जर्मनी की इंजीनियरिंग कंपनी सीमेन्स के पास ऐसी सूचना थी जिससे अमेरिका को लाभ होता, लेकिन इसका राष्ट्रीय सुरक्षा की जरुरतों से कोई लेनादेना नहीं था और नेशनल सिक्युरिटी एजेंसी :एनएसए: अब भी इसका उपयोग करेगी.

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि स्नोडेन द्वारा वास्तव में एनएसए पर इस तरह की सूचना का किस तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने केवल इतना कहा कि वह पत्रकारों के समक्ष इन ब्यौरों का खुलासा नहीं करना चाहते.

स्नोडेन ने एआरडी टेलीविजन को यह भी बताया कि उनके पास एनएसए का कोई दस्तावेज ज्यादा दिनों तक नहीं रहा क्योंकि उन्होंने इन दस्तावेजों को कुछ चुनिंदा पत्रकारों को दे दिया और इस तरह से इन फाइलों को जारी करने पर उनका कोई प्रभाव नहीं था.

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि उनकी हत्या करना चाहते थे. उन्होंने बजफीड में प्रकाशित एक आलेख का हवाला दिया जिसमें अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों ने एक रिपोर्टर को बताया था कि वे उन्हें मारना चाहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola