अमेरिका में 163 भारतीय पंडित लापता

वाशिंगटन : उत्तर भारत के गांवों से अमेरिका लाए गए करीब 163 वैदिक पंडित लोवा स्थित महर्षि वैदिक सिटी से पिछले साल लापता हो गए. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह कहा गया है. शिकागो आधारित साप्ताहिक ही इंडिया ने एक खोजी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अमेरिका लाए वैदिक पंडित दयनीय परिस्थितियों में […]
वाशिंगटन : उत्तर भारत के गांवों से अमेरिका लाए गए करीब 163 वैदिक पंडित लोवा स्थित महर्षि वैदिक सिटी से पिछले साल लापता हो गए. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह कहा गया है. शिकागो आधारित साप्ताहिक ही इंडिया ने एक खोजी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अमेरिका लाए वैदिक पंडित दयनीय परिस्थितियों में रखे गए थे और उन्हें प्रति घंटे 75 सेंट से भी कम भुगतान किया जाता था.
अखबार ने विश्वविद्यालय के प्रमुख के हवाले से बताया है कि वे लोग आव्रजन उद्देश्यों के लिए या अमेरिकी सपनों को पूरा करने के लिए चहारदीवारी फांद कर निकल गए. हालांकि महर्षि वैदिक सिटी से कोई फौरी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है जहां करीब 1050 पंडित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










