पाकिस्तान में मची है बॉलीवुड की धूम

लाहौर: पूरे पाकिस्तान में एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन की चाहत रखने वालों और सिनेमा घर मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय निर्माता-निर्देशक उनके आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं. चार दशक के प्रतिबंध के बाद पिछले वर्ष पाकिस्तान में बॉलीवुड की 16 फिल्में […]
लाहौर: पूरे पाकिस्तान में एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन की चाहत रखने वालों और सिनेमा घर मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय निर्माता-निर्देशक उनके आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं.
चार दशक के प्रतिबंध के बाद पिछले वर्ष पाकिस्तान में बॉलीवुड की 16 फिल्में रिलीज की गईं. पाकिस्तान में भी लोगों को आमिर खान अभिनीत ‘धूम 3’ खूब रास आयी. आलम यह है कि फिल्म अभी भी लोगों को सिनेमा घरों तक खींच रही है.
पाकिस्तान में 56 स्क्रीन पर रिलीज की गई ‘धूम 3’ की पहले दिन की कमायी दो करोड़ रुपए की थी जिसकी कमायी पाकिस्तानी रिकार्ड सेटिंग फिल्म ‘वार’ के मुकाबले कहीं ज्यादा है. ‘वार’ की कुल कमायी 1.14 करोड़ रुपए रही. पाकिस्तानी बॉक्स-अफिस पर ‘राम-लीला’, ‘आशिकी 2’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने भी अच्छा व्यवसाय किया. हालांकि भारतीय सिनेमा के आलोचकों ने इनके प्रदर्शन का विरोध किया और इनपर प्रतिबंध लगाने के लिए अदालत पहुंच गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










