दुनियाभर में भारतीयों ने गौरव के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Published at :26 Jan 2014 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
दुनियाभर में भारतीयों ने गौरव के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

बीजिंग: विश्व भर में विभिन्न देशों में भारतीयों ने पूरे धूमधाम और गौरव की भावना के साथ देश का 65 वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस मौके पर तिरंगा झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया गया. भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में बीजिंग में भारत के नए राजदूत अशोक के कांथा ने […]

विज्ञापन

बीजिंग: विश्व भर में विभिन्न देशों में भारतीयों ने पूरे धूमधाम और गौरव की भावना के साथ देश का 65 वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस मौके पर तिरंगा झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया गया.

भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में बीजिंग में भारत के नए राजदूत अशोक के कांथा ने कहा कि भारत और चीन ‘‘सामरिक मार्गो का इस्तेमाल कर एक महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे बढ़ाने को तैयार हैं और वे तात्कालिकता की भावना के साथ सार्थक तरीके से अनसुलङो मुद्दों को सुलझा लेंगे. इस माह राजदूत का पदभार संभालने वाले कांथा ने बाद में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का संदेश पढ़ा और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया जो बड़ी संख्या में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यहां एकत्र हुए थे. भारतीय दूतावास की सांस्कृतिक शाखा ने एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें कई चीनी छात्रों ने भी भाग लिया था.

दक्षिण पूर्व एशिया में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जोश के साथ मनाया गया जहां भारतीय मूल के लोग और भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास परिसरों में एकत्र हुए.बैंकाक में थाइलैंड में भारत के नए राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.आज सुबह पड़ोसी आसियान देशों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. सिंगापुर में एक हजार से अधिक भारतीयों ने उच्चायुक्त विजय ठाकुर सिंह के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola