पाक का दावा, भारत के एनएसजी के प्रयास को ‘सफलतापूर्वक'' नाकाम किया
Updated at : 21 Jun 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज संसद को बताया कि पाकिस्तान ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने के भारत के प्रयास को ‘‘सफलतापूर्वक” नाकाम कर दिया. अजीज ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की योग्यता एवं बिना भेदभाव के आधार पर एनएसजी सदस्यता […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज संसद को बताया कि पाकिस्तान ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने के भारत के प्रयास को ‘‘सफलतापूर्वक” नाकाम कर दिया.
अजीज ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की योग्यता एवं बिना भेदभाव के आधार पर एनएसजी सदस्यता हासिल करने की मजबूत स्थिति है. उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत की परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह सदस्यता के खिलाफ सफल प्रयास कर रहे हैं.” उन्होंने ये टिप्पणियां ऐसे समय की जब सोल में इस सप्ताह 48 सदस्यीय एनएसजी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के आवेदनों पर विचार होना है.
अजीज ने सांसदों से यह भी कहा कि पाकिस्तान अलग थलग नहीं है और उसकी आधिकारिक विदेश नीति विश्व की नई परिस्थितियों के अनुकूल है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अन्य देशों के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने की नीति का पालन करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन में पूर्ण सदस्य बनने के बाद पाकिस्तान की राजनीतिक भूमिका बढ जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




