पाकिस्तान में छह तालिबान कमांडरों ने समर्पण किया

Updated at : 20 Jun 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में छह तालिबान कमांडरों ने समर्पण किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में तालिबान के छह प्रमुख कमांडरों ने 30 सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर दिया है. इनमें समूह के पूर्व सरगना हकीमुल्ला महसूद का भाई और चाचा शामिल हैं. तालिबान चरमपंथियों ने अफगानिस्तान से आने के बाद शनिवार की रात खुर्रम कबाइली एजेंसी में समर्पण किया. इनमें हकीमुल्ला महसूद का भाई एजाज […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में तालिबान के छह प्रमुख कमांडरों ने 30 सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर दिया है. इनमें समूह के पूर्व सरगना हकीमुल्ला महसूद का भाई और चाचा शामिल हैं.

तालिबान चरमपंथियों ने अफगानिस्तान से आने के बाद शनिवार की रात खुर्रम कबाइली एजेंसी में समर्पण किया. इनमें हकीमुल्ला महसूद का भाई एजाज महसूद और चाचा मुहम्मद महसूद शामिल है. हकीमुल्ला महसूद मारा जा चुका है. इन कमांडरों ने 30 चरमपंथियों के साथ समर्पण किया.
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ये छह कमांडर सुरक्षा बलों के साथ हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है.” एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि ये लोग 2014 में उत्तरी वजीरिस्तान में व्यापक सैन्य अभियान शुरु होने के बाद अफगानिस्तान भाग गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola