राष्ट्रद्रोह के आरोपी मुशर्रफ की अदालत में पेशी चिकित्सकों पर निर्भर

इस्लामाबादः पाकिस्तान में राष्ट्रद्रोह के आरोप का सामना कर रहे पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के वकील ने आज कहा कि मुशर्रफ के अदालत में उपस्थित होने का फैसला उनके चिकित्सकों को करना है. मुशर्रफ के वकील अहमद रजा कसूरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनरल मुशर्रफ अदालत से डरे नहीं है और वह अदालत को […]
इस्लामाबादः पाकिस्तान में राष्ट्रद्रोह के आरोप का सामना कर रहे पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के वकील ने आज कहा कि मुशर्रफ के अदालत में उपस्थित होने का फैसला उनके चिकित्सकों को करना है.
मुशर्रफ के वकील अहमद रजा कसूरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनरल मुशर्रफ अदालत से डरे नहीं है और वह अदालत को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहते. जैसा कि आप सब जानते हैं कि उनकी सेहत ठीक नहीं है और बीते 14 दिनों से एक अस्पताल में भर्ती हैं. अगर चिकित्सक कहते हैं कि वह अदालत जा सकते हैं तो वह जाएंगे, लेकिन अगर चिकित्सक कहते हैं कि वह नहीं जा सकते तो मुशर्रफ अदालत नहीं जाएंगे.’’
उन्होंने कहा कि 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ सुनवाई ‘राजनीति से प्रेरित’ है. वह यहां प्रेस क्लब के बाहर मुशर्रफ की पार्टी तथा एमक्यूएम की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










