मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

Published at :15 Jan 2014 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

काहिराः मिस्र के लोगों ने मंगलवार को मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया. इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच […]

विज्ञापन

काहिराः मिस्र के लोगों ने मंगलवार को मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया. इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच देश में मतदान संबंधित हिंसा में 12 लोग मारे गए.

नए संविधान का उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के शासनकाल में पारित कराए गए संविधान की जगह लेना है. दो दिनों का मतदान सेना समर्थित तख्तापलट की भी पहली परीक्षा है जिसमें मुर्सी और उनके मुस्लिम ब्रदरहुड को सत्ता से बाहर कर दिया गया और तब से मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी समूह का दर्जा दे दिया गया. ब्रदरहुड ने मतदान के बहिष्कार का आह्वान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola