आठ दिसंबर मामले की सार्वजनिक सुनवाई करेगा सिंगापुर

Published at :14 Jan 2014 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
आठ दिसंबर मामले की सार्वजनिक सुनवाई करेगा सिंगापुर

सिंगापुर : सरकार द्वारा नियुक्त की गयी एक समिति अगले महीने से आठ दिसंबर के दंगा मामले की सार्वजनिक सुनवाई शुरु करेगी. इन दंगों को सिंगापुर में पिछले 40 सालों में सर्वाधिक भीषण दंगे माना जा रहा है जिनमें अधिकर दक्षिण एशियाई और विशेषकर भारतीय शामिल थे. एक भारतीय कामगार के सड़क हादसे में मारे […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सरकार द्वारा नियुक्त की गयी एक समिति अगले महीने से आठ दिसंबर के दंगा मामले की सार्वजनिक सुनवाई शुरु करेगी. इन दंगों को सिंगापुर में पिछले 40 सालों में सर्वाधिक भीषण दंगे माना जा रहा है जिनमें अधिकर दक्षिण एशियाई और विशेषकर भारतीय शामिल थे.

एक भारतीय कामगार के सड़क हादसे में मारे जाने के बाद सिंगापुर के लिटिल इंडिया कहे जाने वाले हिस्से में आठ दिसंबर की रात को दंगे भड़क उठे थे जिनमें कथित रुप से करीब 400 दक्षिण एशियाई कामगार शामिल थे.जांच समिति के सचिवालय ने आज बताया कि वह पांच फरवरी तक उन लोगों से अपना पक्ष रखने या सबूत देने का आग्रह कर रही है जो इसके इच्छुक हैं. सार्वजनिक सुनवाई 19 फरवरी को शुरु होगी. लिटिल इंडिया सिंगापुर का ऐसा इलाका है जहां अधिकतर भारतीय मूल के व्यावसायियों की आबादी है, भारतीय लोगों के रेस्त्रं और पब हैं और जहां दक्षिण एशियाई कामगार अपनी शामें गुजारते हैं.

समिति की नियुक्ति दंगों के बाद 13 दिसंबर 2013 को की गयी थी. उसके बाद से समिति ने 56 भारतीयों में से 20 भारतीयों और एक बांग्लादेशी से पूछताछ की है. अदालत में 25 भारतीय नागरिक दंगा आरोपों का सामना कर रहे हैं. इन दंगों में 39 पुलिसकर्मी और नागरिक रक्षा कर्मचारी घायल हो गए और 25 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola