अमेरिकी संस्था ने भारत में पत्रकारों की हत्या के मामले में जांच की मांग की

Updated at : 14 May 2016 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी संस्था ने भारत में पत्रकारों की हत्या के मामले में जांच की मांग की

वाशिंगटन : अमेरिका की एक मीडिया निगरानी संस्था ने इस सप्ताह बिहार और झारखंड में दो पत्रकारों की जघन्य हत्याओं के मामले में आज जांच की मांग की. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स एशिया प्रोग्राम के वरिष्ठ रिसर्च एसोसिएट सुमित गलहोत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘पत्रकारों की हत्या के मामले में पुलिस जांच का स्वागत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की एक मीडिया निगरानी संस्था ने इस सप्ताह बिहार और झारखंड में दो पत्रकारों की जघन्य हत्याओं के मामले में आज जांच की मांग की. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स एशिया प्रोग्राम के वरिष्ठ रिसर्च एसोसिएट सुमित गलहोत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘पत्रकारों की हत्या के मामले में पुलिस जांच का स्वागत है, वहीं हत्यारों को गिरफ्तारी या सख्त कैद की सजा के बिना जांच से गलत संदेश जाएगा.’

‘ हिंदी अखबार ‘हिंदुस्तान’ के बिहार के सीवान जिले के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन को कल शाम गोली मार दी गयी जब वह अपनी मोटरसाइकिल से एक फल बाजार के पास से निकल रहे थे. 45 साल के रंजन की अस्पताल ले जाने के रास्ते में मौत हो गयी.

इस घटना से 24 घंटे से भी कम समय पहले झारखंड के चतरा जिले के देवरिया में अज्ञात लोगों ने एक समाचार चैनल के पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
गलहोत्रा ने कहा, ‘‘भारत में पत्रकारों की हत्या करने वालों पर मुकदमे के खराब रिकार्ड से मीडिया के लिए खतरनाक माहौल बनता जा रहा है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola