6 अप्रैल को आ रही Triumph 350, क्या Royal Enfield 350 को टक्कर दे पाएगी?
Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Apr 2026 11:02 PM
Triumph 350
6 अप्रैल को Triumph 350 लॉन्च होने जा रही है, जो अपने 400cc मॉडल पर बेस्ड है लेकिन हल्के इंजन के साथ. दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम कॉम्पोनेंट्स, LED लाइट्स और Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ ये बाइक Royal Enfield 350 के लिए बड़ा चैलेंज साबित हो सकती है.
Triumph Motorcycles 6 अप्रैल 2026 को अपने नए 350cc प्लेटफॉर्म वाली बाइक लॉन्च करने जा रही है. ये बाइक उनके 400cc मॉडल पर बेस्ड है, लेकिन इंजन की कैपेसिटी थोड़ी कम और पावर में हल्का बदलाव होगा. खास बात ये है कि इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये प्रस्तावित GST 2.0 सुधारों के तहत कम टैक्स स्लैब का फायदा उठा सके.
इंजन और परफॉर्मेंस
नया बाइक मॉडल भले ही थोड़े छोटे इंजन के साथ आए, लेकिन इसके कई मुख्य पार्ट्स वही रहेंगे जो इसे खास बनाते हैं. पावर थोड़ी कम हो सकती है. हालांकि अभी वाला मॉडल 31 पीएस पावर और 36 एनएम टॉर्क देता है. फिर भी ये बाइक दमदार प्रदर्शन देने में पीछे नहीं रहेगी. 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर-असिस्ट क्लच सिस्टम भी वहीं रहेंगे. यानी राइडिंग का मजा और कंट्रोल दोनों बढ़िया ही रहेगा. अगर तुलना करें 350cc सेगमेंट के बड़े नामों जैसे Classic 350, Honda CB और Yezdi Roadster से, तो नया मॉडल शायद उनके मुकाबले भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है.
कौन-कौन से होंगे प्रीमियम कंपोनेंट्स?
नई 350cc बाइक में प्रीमियम कॉम्पोनेंट्स वैसे ही रहेंगे जैसे पुराने मॉडल में थे. मतलब आपको 43 mm USD फोर्क्स, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, मोनो-शॉक सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक्स, ड्यूल-चैनल ABS, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स मिलेंगे.
टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी की बात करें, तो पुराने मॉडल की ज्यादातर फीचर्स यहां भी मौजूद होंगी. LED हेडलैंप्स, LED DRLs, स्टाइलिश रियर LED लाइट सेटअप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम स्विचगियर जैसी चीजें आपको देखने को मिलेंगी.
इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉल/एसएमएस अलर्ट्स जैसी सुविधाएं भी देगा. ठीक वैसे ही जैसे Royal Enfield और Honda की राइडर्स को मिलती हैं. USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी शायद इसमें देखने को मिल जाए.
कितनी हो सकती है कीमत?
अगर बात करें प्राइसिंग की, तो अभी Triumph Speed 400 की कीमत 2.39 लाख (ex-showroom) है. लेकिन अब खबर है कि Triumph अपने नए 350cc वर्जन के साथ आ रहा है. छोटे इंजन की वजह से GST की झटका थोड़ी कम होगी, यानी कीमत में भी राहत मिलने की संभावना है.
हमारी उम्मीद है कि Triumph 350 की कीमत करीब 1.85 लाख (ex-showroom) हो सकती है. और अगर ऐसा होता है, तो Royal Enfield के लिए ये काफी बड़ा चैलेंज बन सकता है. आखिरकार, Triumph भी एक हेरिटेज ब्रिटिश ब्रांड है और इसकी अपनी एक लंबी और दमदार पहचान है.
यह भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर Royal Enfield Bullet तक, भारत में इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










