दक्षिण प्रशांत के टोंगा में चक्रवात का कहर

Published at :11 Jan 2014 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण प्रशांत के टोंगा में चक्रवात का कहर

नुकुअलोफा (टोंगा) : दक्षिण प्रशांत के द्वीपीय देश टोंगा में आज एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे उत्तरी द्वीप समूह में नुकसान होने की खबर है. मातंगी टोंगा समाचार वेबसाइट में कहा गया है कि आज सुबह वावायू और हा पई द्वीपों में चक्रवात के कारण हुयी भारी बारिश के कारण आपात स्थिति की घोषणा कर […]

विज्ञापन

नुकुअलोफा (टोंगा) : दक्षिण प्रशांत के द्वीपीय देश टोंगा में आज एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे उत्तरी द्वीप समूह में नुकसान होने की खबर है. मातंगी टोंगा समाचार वेबसाइट में कहा गया है कि आज सुबह वावायू और हा पई द्वीपों में चक्रवात के कारण हुयी भारी बारिश के कारण आपात स्थिति की घोषणा कर दी गयी. चक्रवात के कारण यहां 287 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. टोंगाटापू के मुख्य द्वीप पर चक्रवात का असर सर्वाधिक था.

टोंगा के आपात स्थिति निदेशक लेवेनी अहो ने वेबसाइट को बताया हम लोगों को हुंगा द्वीप से नुकसान की खबर मिली है और हमारा दल अभी भी वहां पहुंचने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने चक्रवात के दौरान लोगों को टोंगा के द्वीपों की यात्रा न करने की सलाह दी और बाहरी द्वीपों के निवासियों से घरों में ही रहने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola