मुर्सी समर्थकों की रैली में हिंसा, 17 की मौत

Published at :05 Jan 2014 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
मुर्सी समर्थकों की रैली में हिंसा, 17 की मौत

काहिरा : मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काहिरा, इस्कंदरिया (एलेक्जेंड्रिया), द […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काहिरा, इस्कंदरिया (एलेक्जेंड्रिया), द स्वेज कैनाल सिटी ऑफ इस्लामिया, फायूम और मिनया में मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पों में 17 लोग मारे गए हैं.

पिछले साल मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था. उनके समर्थक उनकी बहाली की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की हिंसक कार्रवाई के बीच उनकी संख्या घटती गई.मुर्सी के तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर हुए संघर्ष में अब तक 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. कल का विरोध प्रदर्शन मुर्सी समर्थक राष्ट्रीय गठबंधन के समर्थकों ने किया था. यह गठबंधन ही विरोध प्रदर्शन आंदोलन की अगुवाई कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola