आतंकियों की दूतावास,चर्च और बौद्ध मंदिरों पर हमले की थी योजना

जकार्ता : इंडोनेशिया में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जकार्ता के नजदीक पुलिस अभियान में मारे गए छह संदिग्ध आतंकवादी अमेरिकी दूतावास, एक चर्च और बौद्ध मंदिरों पर हमले की साजिश रच रहे थे. राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमर ने बताया कि इंडोनेशिया की राजधानी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे […]
जकार्ता : इंडोनेशिया में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जकार्ता के नजदीक पुलिस अभियान में मारे गए छह संदिग्ध आतंकवादी अमेरिकी दूतावास, एक चर्च और बौद्ध मंदिरों पर हमले की साजिश रच रहे थे. राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमर ने बताया कि इंडोनेशिया की राजधानी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे छह लोगों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस को एक हस्तलिखित कागजात मिला जिससे इस गुट के निशानों के बारे में पता चला.
अमर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कागजात में बंदूक उठाकर पवित्र स्थल और अमेरिकी दूतावास पर हमले की तैयारी करने को कहा गया. फिदायीन हमले की भी योजना बनायी गयी थी. राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख सुतरमन ने कहा बौद्धों की बहुतायत वाले म्यांमा में मुस्लिम विरोधी हिंसा के प्रतिशोध में एक चर्च और बौद्ध मंदिर पर भी हमले की योजना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










