चीनी वाणिज्य दूतावास में आग की घटना पर अमेरिका ने चिंता जताई

Published at :03 Jan 2014 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी वाणिज्य दूतावास में आग की घटना पर अमेरिका ने चिंता जताई

वाशिंगटन : अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास में लगी आग की घटना पर अपनी गहरी चिंता प्रकट की है. इस मामले की जांच एफबीआई कर रही है.विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कल कहा, ‘‘अमेरिका इन खबरों से चिंतित है कि सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास को बुद्धवार, 1 […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास में लगी आग की घटना पर अपनी गहरी चिंता प्रकट की है. इस मामले की जांच एफबीआई कर रही है.विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कल कहा, ‘‘अमेरिका इन खबरों से चिंतित है कि सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास को बुद्धवार, 1 जनवरी को एक अपराधी के हमले के बाद नुकसान पहुंचा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस घटना को बहुत गंभीरता से लेते हैं और राजनयिक सुरक्षा ब्यूरो साजिशकर्ताओं का पता लगाने के लिए और उन्हें पकड़ने के लिए एफबीआई तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. विभाग के अधिकारी मामले में सहयोग और ताजा जानकारी देने के लिए चीन के अधिकारियों के साथ संपर्क साध रहे हैं.’’

हार्फ ने कहा कि सैन फा्रंसिस्को पुलिस और दमकल विभागों तथा राजनयिक सुरक्षा एजेंटों को मुख्य दरवाजे पर आग लगने की जानकारी दे दी गयी.आग में कोई हताहत नहीं हुआ.अमेरिका इस घटना के बाद वाशिंगटन में चीनी वाणिज्य दूतावास और चीन दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola