फिलिस्तीन से हुए रॉकेट हमले के बाद इस्राइल ने किया गाजा पर हमला

Published at :03 Jan 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
फिलिस्तीन से हुए रॉकेट हमले के बाद इस्राइल ने किया गाजा पर हमला

यरुशलम :फिलिस्तीनी क्षेत्र की ओर से एक रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइल के युद्धक विमानों ने आज सुबह गाजा पट्टी पर हमला किया.सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इस्राइल की तरफ एक रॉकेट दागे जाने के जवाब में इस्राइली विमानों ने मध्य गाजा पट्टी में एक आतंकी ढांचे और उत्तरी […]

विज्ञापन

यरुशलम :फिलिस्तीनी क्षेत्र की ओर से एक रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइल के युद्धक विमानों ने आज सुबह गाजा पट्टी पर हमला किया.सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इस्राइल की तरफ एक रॉकेट दागे जाने के जवाब में इस्राइली विमानों ने मध्य गाजा पट्टी में एक आतंकी ढांचे और उत्तरी गाजा पट्टी में तीन रॉकेट लांचर स्थलों को निशाना बनाया.’’

हमले में गाजा में तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल देर रात इस्लामी हमास संचालित ठिकाने से दक्षिणी इस्राइल पर एक रॉकेट दागा गया. इसमें हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ.इससे पहले कल दिन में इस्राइली सैनिकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में सीमा पर लगी बाड़ के नजदीक एकफिलिस्तीनी युवक की टांग में गोली मार दी थी. सेना का कहना है कि यह युवक बाड़ को नष्ट कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola