मंगल की सैर के लिए 62 भारतीय चयनित

Published at :02 Jan 2014 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
मंगल की सैर के लिए 62 भारतीय चयनित

लंदन: मंगल ग्रह पर एक स्थायी कॉलोनी बसाने को लेकर लाल ग्रह पर वर्ष 2024 में एक महत्वाकांक्षी निजी अभियान के तहत चार लोगों को भेजने के लिए 62 भारतीय सहित 1,000 से अधिक लोगों को चयनित किया गया है. नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 20,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 […]

विज्ञापन

लंदन: मंगल ग्रह पर एक स्थायी कॉलोनी बसाने को लेकर लाल ग्रह पर वर्ष 2024 में एक महत्वाकांक्षी निजी अभियान के तहत चार लोगों को भेजने के लिए 62 भारतीय सहित 1,000 से अधिक लोगों को चयनित किया गया है. नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 20,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 लोगों का चयन किया है.

ये लोग मंगल की सरजमीं पर मानव जीवन की बुनियाद रखना चाहते हैं.स्पेस.कॉम के मुताबिक प्रथम सूची में 297 लोग अमेरिका से हैं. कनाडा 75 उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि भारत 62 उम्मीदवारों के साथ तीसरे और रुस 52 उम्मीदवारों के साथ चौथे स्थान पर है.मार्स वन के मुख्य मेडिकल अधिकारी नारबर्ट क्राफ्ट ने बताया कि 2014 और 2015 में और कई चरणों में लोगों को इसके लिए चयनित करना है. मार्स वन की योजना मंगल पर एक स्थायी मानव बस्ती बसाने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola