मुशर्रफ अदालत में पेश होने में नाकाम, बम पाया गया

Published at :01 Jan 2014 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुशर्रफ अदालत में पेश होने में नाकाम, बम पाया गया

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने अधिकारियों से उन्हें अपने समक्ष कल पेश करने को कहा है.दरअसल, मुशर्रफ अपने आवास के पास एक बम पाए जाने के बाद आज सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए थे. मुशर्रफ (70) देशद्रोह के मामले […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने अधिकारियों से उन्हें अपने समक्ष कल पेश करने को कहा है.दरअसल, मुशर्रफ अपने आवास के पास एक बम पाए जाने के बाद आज सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए थे.

मुशर्रफ (70) देशद्रोह के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए अदालत में पेश होने वाले थे.पूर्व सैन्य शासक पर संविधान को निलंबित करने और इसका उल्लंघन करते हुए देश में नवंबर 2007 से आपातकाल लगाने तथा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को नजरबंद करने का आरोप है. मुशर्रफ के दोषी साबित होने पर उम्र कैद या मौत की सजा हो सकती है.वह आज अदालत में पेश नहीं हुए क्योंकि उनके आवास के बाहर उस सड़क से एक किलोग्राम बम बरामद किया गया था जिस रास्ते वह अदालत जाने वाले थे. गत 30 दिसंबर को मुशर्रफ के चक शाहजाद फार्महाउस के पास से पांच पैकेट बम बरामद किए गए थे.

यह दूसरा मौका है जब अदालत जाने के उनके रास्ते से बम बरामद हुआ है. 24 दिसंबर को मुशर्रफ अदालत में पेश नहीं हो सके थे क्योंकि अदालत जाने के उनके रास्ते से पांच किलोग्राम बम बरामद हुआ था.अदालत ने आज मुशर्रफ की मौजूदगी के बगैर सुनवाई की और अधिकारियों को आदेश दिया कि वह कल उन्हें अदालत में पेश करें. अदालत ने यह चेतावनी भी दी कि यदि वह अगली सुनवाई में पेश होने में नाकाम रहते हैं तो उनके खिलाफ आदेश जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola