मिस्र में चर्च के बाहर झड़प : सुरक्षाकर्मी

Published at :01 Jan 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में चर्च के बाहर झड़प : सुरक्षाकर्मी

काहिरा : काहिरा में एक चर्च के बाहर कुछ इस्लामियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. चर्च में ईसाईयों ने नव वर्ष के मौके पर प्रार्थना का आयोजन किया था.मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन से जुड़े इस्लामी कल एक रैली निकाल रहे थे. उसी दौरान चर्च के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के साथ उनकी […]

विज्ञापन

काहिरा : काहिरा में एक चर्च के बाहर कुछ इस्लामियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. चर्च में ईसाईयों ने नव वर्ष के मौके पर प्रार्थना का आयोजन किया था.मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन से जुड़े इस्लामी कल एक रैली निकाल रहे थे. उसी दौरान चर्च के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई.अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को पिछले सप्ताह एक आतंकवादी समूह करार दे दिया गया जिसके बाद इस्लामियों की धरपकड़ तेज हो गई है.

इस्लामियों ने ईसाइयों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुरसी को 3 जुलाई को सेना द्वारा बर्खास्त किए जाने का समर्थन किया था.पुलिस ने हमले की आशंका के कारण कल चर्च के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया था.2011 में नव वर्ष के मौके पर एक चर्च के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था जिससे 20 से अधिक लोग मारे गये थे. मृतकों में ज्यादातर कॉप्टिक ईसाई थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola