भारत-अमेरिका के रिश्तों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

Published at :30 Dec 2013 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के रिश्तों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

वाशिंगटन: जाता हुआ साल दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रिश्तों में आए गतिरोध के लिए याद रखा जाएगा जिनमें एक विवाद अमेरिका में भारत की एक राजनयिक की गिरफ्तारी और उनके साथ बदसलूकी से जुड़ा है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इसी साल सफल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: जाता हुआ साल दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रिश्तों में आए गतिरोध के लिए याद रखा जाएगा जिनमें एक विवाद अमेरिका में भारत की एक राजनयिक की गिरफ्तारी और उनके साथ बदसलूकी से जुड़ा है.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इसी साल सफल मुलाकात की थी और उपराष्ट्रपति जो बायडेन ने भारत का दुर्लभ दौरा किया लेकिन द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव साल भर देखा गया जिनमें खासतौर पर भारत के परमाणु जवाबदेही कानून को लेकर उठे मतभेद प्रमुख थे.200 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने इसी साल भारत की आर्थिक नीतियों के खिलाफ अभूतपूर्व तरीके से गुस्सा जाहिर किया.

हालांकि साल के समाप्त होते होते देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी का मामला सामने आया. वीजा धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार की गयीं उप महावाणिज्यदूत देवयानी की गिरफ्तारी के संबंध में अमेरिका ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करके उनके कानून का पालन किया जा रहा है. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों के विशेषाधिकार वापस लेने समेत कई कदम उठाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola