मुशर्रफ के घर के बाहर विस्फोटक मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2013 3:14 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के यहां स्थित फार्महाउस के बाहर आज विस्फोटक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद हुए. अभी कुछ ही दिन पहले उस मार्ग पर भी विस्फोटक मिला था जहां से वह अदालत जाने वाले थे.पुलिस के अनुसार विस्फोटक चक शहजाद फार्म हाउस के नजदीक पार्क रोड पर ग्रीन बेल्ट […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के यहां स्थित फार्महाउस के बाहर आज विस्फोटक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद हुए. अभी कुछ ही दिन पहले उस मार्ग पर भी विस्फोटक मिला था जहां से वह अदालत जाने वाले थे.पुलिस के अनुसार विस्फोटक चक शहजाद फार्म हाउस के नजदीक पार्क रोड पर ग्रीन बेल्ट से मिले. प्रत्येक पैकेट में करीब 400 से 500 ग्राम विस्फोटक भरा था. गत 24 दिसंबर को एक सड़क से विस्फोट सामग्री बरामद हुई थी जहां से 70 वर्षीय मुशर्रफ अदालत जाने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










