रूस:रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला,18 की मौत,अमेरिका ने की निंदा

Published at :30 Dec 2013 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
रूस:रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला,18 की मौत,अमेरिका ने की निंदा

मॉस्को:रूस में एक रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया. इस विस्फोट में लगभग 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस की सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा कि विस्फोट उत्तरी कॉकेशस के नजदीक वोल्गोग्राद में हुआ. अमेरिका ने इस […]

विज्ञापन

मॉस्को:रूस में एक रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया. इस विस्फोट में लगभग 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो गए.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस की सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा कि विस्फोट उत्तरी कॉकेशस के नजदीक वोल्गोग्राद में हुआ. अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है और इसे आतंकवादी हमला करार दिया है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेनिफर साकी ने रविवार को एक समाचार विज्ञप्ति जारी कर कहा, "अमेरिका वोल्गोग्रैड में हुए हमले की कड़ी शब्दों में निदा करता है." उन्होंने कहा, "हम मृतकों एवं घायलों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और किसी भी तरह के आतंकवाद के खिलाफ रूसी जनता के साथ खड़े हैं."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola