सीरिया:बाजार,अस्पताल पर हवाई हमले में 25 की मौत

Published at :29 Dec 2013 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया:बाजार,अस्पताल पर हवाई हमले में 25 की मौत

बेरुत : उत्तर सीरिया के अलेप्पो में हेलीकाप्टरों ने आज एक सब्जी बाजार और एक अस्पताल के नजदीक टीएनटी भरे बम गिराये जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, ‘‘मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. इसमें दो बच्चे, एक […]

विज्ञापन

बेरुत : उत्तर सीरिया के अलेप्पो में हेलीकाप्टरों ने आज एक सब्जी बाजार और एक अस्पताल के नजदीक टीएनटी भरे बम गिराये जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई.

सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, ‘‘मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. इसमें दो बच्चे, एक किशोर, एक महिला और एक मीडिया कार्यकर्ता शामिल है.’’ समूह ने कहा, ‘‘मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं.’’ कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क ‘सिरियन रिवोल्यूशन जनरल कमीशन’ ने इस बमबारी को ‘‘नरसंहार’’ करार दिया.

उसने कहा, ‘‘इस हमले में एक भीड़भाड़ वाले बाजार को निशाना बनाया गया जहां लोग सब्जियां और घरेलू सामान खरीद रहे थे. कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई और एक धराशायी हुई है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola