केरी ने लेबनान में हुए बम विस्फोट की निंदा की

Published at :28 Dec 2013 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
केरी ने लेबनान में हुए बम विस्फोट की निंदा की

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बेरुत में हुए बम विस्फोट को घृणित आतंकी हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है जिसमें लेबनान के पूर्व वित्त मंत्री मोहम्मद चाताह समेत पांच अन्य लोग मारे गए. कल जारी बयान में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि चाताह की हत्या लेबनान, लेबनान की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बेरुत में हुए बम विस्फोट को घृणित आतंकी हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है जिसमें लेबनान के पूर्व वित्त मंत्री मोहम्मद चाताह समेत पांच अन्य लोग मारे गए.

कल जारी बयान में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि चाताह की हत्या लेबनान, लेबनान की जनता और अमेरिका के लिए एक भारी क्षति है. चाताह सीरिया के सत्ताधारी प्रशासन के विपक्षी गठबंधन के प्रभावशाली सदस्य थे. अमेरिकी सीनेटर के रुप में अपने लंबे कार्यकाल में केरी ने बेरुत की विभिन्न यात्रज्ञओं के दौरान चाताह से अच्छे संबंध विकसित कर लिए थे.

केरी ने बयान में कहा, मैं जानता हूं कि वह एक उद्देश्य और दायित्व की आवाज थे.उन्होंने कहा, उनकी कमी खलेगी लेकिन सांप्रदायिक हिंसा और अस्थिरता से मुक्त एकीकृत लेबनान का उनका सपना हमारे प्रयासों का दिशा निर्देशन करता रहेगा. केरी ने कहा कि अमेरिका सरकार इस घृणित और कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ़ निकालने में लेबनान की मदद करेगी.

बयान में सीरिया में लेबनान की सीमा पर व्याप्त विवाद या सीरिया प्रशासन को हिजबुल्ला के समर्थन का कोई जिक्र नहीं किया गया. उन्होंने बस इतना ही कहा कि वाशिंगटन लेबनान को उसकी संप्रभुता और स्थायित्व बनाए रखते हुए देखना चाहता है. चाताह पूर्व लेबनानी प्रधानमंत्री साद हरीरी के करीबी सलाहाकार और सीरिया के सत्ताधारी प्रशासन एवं हिजबुल्ला के मुखर आलोचक थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola