ब्रिटेन में बढ़े मुसलमानों के खिलाफ हमले

लंदन: ब्रिटेन में पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई. लंदन में एक ब्रिटिश सैनिक की हत्या के बाद मुसलमानों पर हमले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस साल मुस्लिम विरोधी घृणा अपराधों के […]
लंदन: ब्रिटेन में पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई. लंदन में एक ब्रिटिश सैनिक की हत्या के बाद मुसलमानों पर हमले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए.
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस साल मुस्लिम विरोधी घृणा अपराधों के 500 मामले प्रकाश में आए. दूसरी तरफ ‘टेल मामा’ (मेजरिंग एंटी मुस्लिम अटैक्स) नामक सरकारी कार्यक्रम के तहत एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार इस साल अप्रैल से घृणा अपराध के 840 मामले सामने आए और मार्च, 2014 तक इसके 1,000 तक पहुंचने का आसार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










