काबुल में कार बम विस्फोटों में गठबंधन सेना के 3 सदस्यों की मौत

Published at :27 Dec 2013 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
काबुल में कार बम विस्फोटों में गठबंधन सेना के 3 सदस्यों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान में अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने कहा है कि आज काबुल के पूर्वी हिस्से में हुए कार बम विस्फोट में तीन जवान मारे गए.अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल ने मारे गए जवानों की पहचान और नागरिकता नहीं बताई है. इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता हसमत स्टनाकजई ने कहा था कि यह हमला कैम्प […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान में अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने कहा है कि आज काबुल के पूर्वी हिस्से में हुए कार बम विस्फोट में तीन जवान मारे गए.अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल ने मारे गए जवानों की पहचान और नागरिकता नहीं बताई है.

इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता हसमत स्टनाकजई ने कहा था कि यह हमला कैम्प फोनिक्स नाटो अड्डे से एक किलोमीटर से दूर हुआ. यह हमला गठबंधन सेना के काफिले को निशाना बनाकर किया गया. हमले में छह जवान भी घायल हुए. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि हमले के पीछे उसके संगठन का हाथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola