मनोरोग संबंधी जांच के लिए हिरासत में भेजा गया हत्या का आरोपी

Published at :27 Dec 2013 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
मनोरोग संबंधी जांच के लिए हिरासत में भेजा गया हत्या का आरोपी

सिंगापुर : एक ब्यूटीशियन की हत्या के आरोपी भारतीय नागरिक को मनोरोग संबंधी जांच के लिए आज हिरासत में भेजा गया.गुरशरण सिंह ( 25 )पर आरोप है कि उसने 10 से 12 दिसंबर के बीच बैलेस्टियर रोड परिसरों पर एक अज्ञात व्यक्ति से मिलकर एक अन्य भारतीय जसविंदर कौर की हत्या कर दी. 33 वर्षीय […]

विज्ञापन

सिंगापुर : एक ब्यूटीशियन की हत्या के आरोपी भारतीय नागरिक को मनोरोग संबंधी जांच के लिए आज हिरासत में भेजा गया.गुरशरण सिंह ( 25 )पर आरोप है कि उसने 10 से 12 दिसंबर के बीच बैलेस्टियर रोड परिसरों पर एक अज्ञात व्यक्ति से मिलकर एक अन्य भारतीय जसविंदर कौर की हत्या कर दी.

33 वर्षीय जसविंदर का सिर कटा शव पानी में मिला था.अधिकारी इस समय एक अन्य भारतीय हरविंदर सिंह ( 33 )की तलाश कर रहे हैं ताकि वह जांच में पुलिस की मदद कर सके. बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह जसविंदर का पति है.हरविंदर जसविंदर का शव मिलने से आधा घंटा पहले सिंगापुर से मलेशिया चला गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola