रहने के लिए "वियना" दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह

लंदन: जीवन की गुणवत्ता पर एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के मुताबिक, आस्ट्रिया की राजधानी वियना रहने के लिए दुनिया में सर्वोत्तम शहर है. इस सूची में शीर्ष 100 में भारत का एक भी शहर नहीं है.18वें मर्सर क्वालिटी आफ लाइफ अध्ययन के मुताबिक, करीब 18 लाख की आबादी वाला वियना शहर विश्व का सर्वोत्तम शहर है, […]
लंदन: जीवन की गुणवत्ता पर एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के मुताबिक, आस्ट्रिया की राजधानी वियना रहने के लिए दुनिया में सर्वोत्तम शहर है. इस सूची में शीर्ष 100 में भारत का एक भी शहर नहीं है.18वें मर्सर क्वालिटी आफ लाइफ अध्ययन के मुताबिक, करीब 18 लाख की आबादी वाला वियना शहर विश्व का सर्वोत्तम शहर है, जबकि इसके बाद ज्यूरिख, आकलैंड, म्यूनिख और वैंकुअर का स्थान आता है. इस अध्ययन में विश्व के 230 शहरों की सामाजिक आर्थिक स्थितियों की समीक्षा की गयी है.
जहां लंदन, पेरिस और न्यूयार्क शीर्ष 30 शहरों में जगह बनाने में नाकाम रहे, वहीं बगदाद विश्व में सबसे खराब शहर नामित किया गया. भारतीय शहरों में हैदराबाद 139वें पायदान पर रहा, जबकि पुणे 144वें, बेंगलूरु 145वें, चेन्नई 150वें, मुंबई 152वें, कोलकाता 160वें और राष्ट्रीय राजधानी 161वें स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




