पर्यटकों ने छोडा चक्रवात प्रभावित फिजी, मृतक संख्या पहुंची 17

सुवा : अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने चक्रवात से तबाह हुए फिजी से निकलना शुरू कर दिया है. प्रशांत द्वीप देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफान में मृतक संख्या बढकर 17 हो गयी है. केयर ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि सुवा में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शवों की संख्या तेजी से बढी है. […]
सुवा : अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने चक्रवात से तबाह हुए फिजी से निकलना शुरू कर दिया है. प्रशांत द्वीप देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफान में मृतक संख्या बढकर 17 हो गयी है. केयर ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि सुवा में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शवों की संख्या तेजी से बढी है. पिछली संख्या छह थी. सुदूर इलाकों से आ रहीं खबरों के बीच ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या और भी बढ सकती है. फिजी की राजधानी में आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक के बाद केयर प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, ‘केयर ऑस्ट्रेलिया 17 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकता है.’
भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान विंस्टन शनिवार रात को आया. 325 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं अपने पीछे तबाही का मंजर छोड गईं. फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की खबर के अनुसार अधिकतर हताहत लोग देश के पश्चिमी हिस्से से थे, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. इसके अलावा समुद्र में छह मछुआरे लापता हैं. दक्षिणी गोलार्द्ध में आए अब तक के सबसे भीषण तूफान ने सैंकडों मकान ढहा दिए हैं, अवसंरचना को नष्ट कर दिया है और डरे हुए निवासियों को निकासी केंद्रों में रहने पर मजबूर कर दिया है.
कई इलाकों में संचार व्यवस्था अब भी ठप है. इसी बीच पर्यटन मंत्री फैयाज सिद्दीक कोया ने अपने रिश्तेदारों से संपर्क न हो पाने के कारण चिंतित लोगों को आश्वासन दिया है कि ‘सभी आगंतुक सुरक्षित एवं आराम से हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




