मशहूर इतालवी लेखक अम्बेर्टो इको का 84 साल की उम्र में निधन

रोम : इतालवी लेखक अम्बेर्टो इको का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. ‘द नेम ऑफ द रोज’ सहित कई सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक इको कैंसर से पीडित थे. इतालवी अखबार ला रिपब्लिका ने उनके परिवार वालों के हवाले से अपनी वेबसाइट में बताया कि इको ने कल स्थानीय समयानुसार रात […]
रोम : इतालवी लेखक अम्बेर्टो इको का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. ‘द नेम ऑफ द रोज’ सहित कई सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक इको कैंसर से पीडित थे. इतालवी अखबार ला रिपब्लिका ने उनके परिवार वालों के हवाले से अपनी वेबसाइट में बताया कि इको ने कल स्थानीय समयानुसार रात नौ बज कर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली.
आधुनिक इतालवी साहित्य के महानतम लेखकों में से एक माने जाने वाले इको का जन्म पांच जनवरी 1932 को उत्तरी क्षेत्र पाइडमोन्ट के अलेसैन्ड्रिया में हुआ था. इको के पिता ने उनका पालन पोषण रोमन कैथोलिक परंपरा से किया था और चाहते थे कि उनका बेटा कानून की पढाई करे. लेकिन तूरिन विश्वविद्यालय में पढ रहे इको की दिलचस्पी मध्यकालीन दर्शन तथा साहित्य में थी.
1970 के दशक में इको बोलोग्ना विश्वविद्यालय में लक्षण विज्ञान (सेमियोटिक्स) के प्रोफेसर नियुक्त हुए और उन्होंने अपनी परिकल्पनाएं भी प्रकाशित कीं. वर्ष 1980 में उनका उपन्यास ‘द नेम ऑफ द रोज’ उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दे गया. इस उपन्यास की लाखों प्रतियां बिकीं. वर्ष 1986 में इस उपन्यास पर फिल्म भी बनाई गई.
लंबे समय तक अकादमिक कार्य से जुडे रहे इको ने ‘फाउकॉल्ट्स पेन्डुलम’, ‘द आइलैंड ऑफ द डे बिफोर’, ‘बाउदोलिनो’ और ‘द प्राग सेमेटरी’ जैसे लोकप्रिय उपन्यास भी लिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




