पूर्वी अफगानिस्तान में हवाई हमले में आईएस का रेडियो स्टेशन ध्वस्त

काबुल : अफगानिस्तान के सुदूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन को हवाई हमले में ध्वस्त कर दिया गया. अमेरिका और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘पाकिस्तान की सीमा के पास आईएस संचालित रेडियो स्टेशन ‘वाइस ऑफ कैलीफेट’ को हवाई […]
काबुल : अफगानिस्तान के सुदूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन को हवाई हमले में ध्वस्त कर दिया गया. अमेरिका और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘पाकिस्तान की सीमा के पास आईएस संचालित रेडियो स्टेशन ‘वाइस ऑफ कैलीफेट’ को हवाई हमले में ध्वस्त कर दिया गया.’ सैन्य अधिकारी ने नाम नही बताने की शर्त पर यह बात कही क्योंकि वह इस मुद्दे पर मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नही था.
अफगानिस्तान में अमेरिकी-नाटो मिशन के प्रवक्ता, अमेरिकी सेना के कर्नल माइक लाहार्न ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ‘नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में आतंकियों के खिलाफ कल दो हवाई हमले किये गये थे.’ इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान में पिछले साल उभरा है. नांगरहार में गैरकानूनी तरीके से संचालित रेडियो स्टेशन गुट में लडाकों की भर्ती करने और उनकी संख्या बढाने का एक प्रयास था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




